east singhbhum wushu players:पूर्वी सिंहभूम के महेश व चुमकी झारखंड वुशु टीम में

तमिलनाडु के नमक्कल में आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम घोषित कर दी गयी है.

जमशेदपुर. तमिलनाडु के नमक्कल में आयोजित 25वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम घोषित कर दी गयी है. टीम में विभिन्न जिले के 32 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है. टीम में पूर्वी सिंहभूम के महेश उगरसुंडी व चुमकी मुर्मू को भी जगह दी गयी है. दोनों खिलाड़ी झारखंड टीम के साथ कोडरमा से नमकक्ल के लिए रवाना हुए. महेश और चुमकी को पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु संघ के सचिव गोकुलानंद मिश्रा ने अपनी शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >