East singhbhum volleyball team into semifinal : पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल की टीम सेमीफाइनल में

पूर्वी सिंहभूम की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लातेहार में चल रही 23वीं सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लातेहार में चल रही 23वीं सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. अब सेमीफाइनल में पूर्वी सिंहभूम टीम का सामना मेजबान लातेहार से होगा. अपने ग्रुप मैचों में ईस्ट सिंहभूम की टीम ने वेस्ट सिंहभूम को 2-0 से, हजारीबाग को 2-0 से, गोड्डा को 2-0 से और पाकुड़ को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम जिला टीम की कप्तान बबली महतो और तृप्ति मिंज शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं, पूर्वी सिंहभूम की बालक टीम ग्रुप मैचों में लोहरदगा को 2-0 से, पाकुड़ को 2-0 से हराया. आखिरी लीग मैच में धनबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अपने ग्रुप में पूर्वी सिंहभूम की बालक टीम दूसरे स्थान पर रही और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ नहीं कर सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >