East singhbhum table tennis championship shivangi and vardhan champion : शिवांगी और वर्धन वशिष्ठ को दोहरा खिताब

पूर्वी सिंहभूम जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-11 व अंडर-13 आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गये.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही पूर्वी सिंहभूम जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-11 व अंडर-13 आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गये. दोनों वर्गों में शिवांगी मिश्रा व वर्धन वशिष्ठ का शानदार प्रदर्शन रहा. बालक अंडर-11 व अंडर-13 आयु वर्ग में वर्धन वशिष्ठ चैंपियन बने. अंडर-11 वर्ग के फाइनल में वर्धन ने प्रतीक कुमार को 3-0 से मात दी. वहीं, अंडर-13 आयु वर्ग के खिताबी मुकाबले में वर्धन ने रौनक गुप्ता को 3-2 से हराया. बालिका अंडर-11 वर्ग के फाइनल मैच में शिवांगी मिश्रा ने इहा चौधरी को 3-0 से हराया. वहीं, अंडर-13 बालिका वर्ग के फाइनल में शिवांगी ने स्वर्णाली मांझी को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >