East singhbhum open table tennis championship concluded : करण राज और श्रुति महानंदा ने जीता खिताब

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में करण राज विजेता और वैभव शर्मा उपविजेता बने. मृण्मय तीसरे व पीएल तेजा चौथे स्थान पर रहे. वहीं, महिला एकल वर्ग में श्रुति महानंदा विजेता व अनुष्का सान्याल उपविजेता बनी. 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित मास्टर्स इवेंट में कनिष्का दत्ता चैंपियन, कमलजीत भाटिया उपविजेता, राकेश मिश्रा तीसरे व गोकुल कुमार चौथे स्थान पर रहे. वहीं, अंडर-17 युगल वर्ग में दृश्या सिंह व पीएल तेजा की टीम चैंपियन बनी. श्रुति व व सौमिल महतो की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला. स्वर्णाली व करण राज की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही. अंजलि अग्रवाल व विनायक शर्मा को चौथा स्थान हासिल हुआ. प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच हसन इमाम मलिक, संजय मिश्रा, दिनेश रक्षित, यूके चटर्जी व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >