East singhbhum kabaddi team : पूर्वी सिंहभूम जूनियर कबड्डी टीम घोषित

खूंटी में 28-30 अप्रैल तक आयोजित होने वाली झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर. खूंटी में 28-30 अप्रैल तक आयोजित होने वाली झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन मंगल सिंह क्लब, कदमा में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया गया है. चयनित टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को खूंटी के लिए रवाना होगी. बालिका टीम का कोच दीपक कुमार को व मैनेजर स्नेहलता को बनाया गया है. वहीं, बालक टीम के कोच अजय व मैनेजर दीपक कुमार होंगे. टीम इस प्रकार है: बालिका वर्ग : अदिति कुमारी (कप्तान), मुस्कान कुमारी, पिंकी कुमारी, स्नेहा मंडल, नंदिनी कुमारी, पीहू मिश्रा, आस्था गोस्वामी, प्राची पटनायक , पुष्पा कुमारी, आनंदी भारद्वाज, आराध्या पांडे, अनुष्का मिश्रा. बालक वर्ग: ऋषभ कुमार सिंह (कप्तान), अर्जुन पंडित, राज कुमार, आदर्श कुमार सिंह, उत्तम कोयल, पल्लव कुमार सिंह, शुभम कुमार मिश्रा, सुधांशु कुमार पांडे, टी पात्रा, सिद्धांत साहू, तनिष गुप्ता, मोहम्मद सूफियान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >