पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चैंपियनशिप एक को

Kho-kho district . पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की मेजबानी में एक दिसंबर को बाराद्वारी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की मेजबानी में एक दिसंबर को बाराद्वारी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. उक्त फैसला बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की बैठक में ली गयी. इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में मुकाबले होंगे. तीनों वर्गों में महिला व पुरुष खिलाड़ी शिरकत करेंगे. प्रतियोगिता के दौरान झारखंड में पहली बार आयोजित होने वाली खो-खो प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों को ग्रेडिंग व रैंकिंग दी जायेगी. साथ ही प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन भी किया जायेगा. जो, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. जिला स्तरीय चैंपियनशिप में कोई भी स्कूल व क्लब की टीम हिस्सा ले सकती है. बैठक में विक्टर विजय समद , उषा बाखला , कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, सहायक सचिव डब्ल्यू रहमान , तकनीकी पदाधिकारी दयाल सिंह नेहरा, नंदलाल पातर, एम अरशद, और अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >