East singhbhum district junior volleyball team announced : पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल टीम घोषित

गोड्डा में 5-7 दिसंबर तक 24वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है.

जमशेदपुर. गोड्डा में 5-7 दिसंबर तक 24वीं जूनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. टीम का चयन रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर, बिष्टुपुर में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. ट्रायल में कुल 103 खिलाड़ियों (बालक-बालिका) ने हिस्सा लिया. जिला टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को दोपहर तीन बजे तक रामदास भट्ठा सेंटर में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. सेलेक्शन ट्रायल के दौरान अमरीक सिंह, हरेराम सिंह, अरशद अली, दीपक कुमार, राकेश महतो, धनरंजन शर्मा, खेमराज साहू, रवि कुमार, अमन सिंह, आशीष, मुन्ना कुमार मौजूद थे. बालिका टीम में रिया मांझी, खुशी पात्रो, अनुश्री सिंह, आयुषी कुमारी, पूनम कुमारी यादव, रानी कुमारी, कोमल भूमिज, कृति , प्राची कुमारी, भावना मिश्रा, स्मृति साव, मुस्कान कुमारी, निकिता अधिकारी, नीलम सिंह, रूसडा रिया और गुड्डी मुर्मू शामिल है. बालक टीम में सत्यम बाघ , रॉनी भट्टाचार्य , प्रेम कुमार, संदीप चौहान, अंकित यादव, गोपाल कुमार, तरुण पटनायक, अंशु प्रसाद, ऋषभ कुमार सिंह, आयुष कुमार झा, प्रियांशु कुमार सिंह, मयंक कुमार, साहिल कुमार, आर्यन सिंह, हमीद अहमद को जगह दी गयी है. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव आरके मिश्रा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >