पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल के सलेक्शन ट्रायल में 80 खिलाड़ी शामिल

BASKETBALL CHAMPIONSHIP . पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम (महिला व पुरुष) का सलेक्शन ट्रायल रविवार को धातकीडीह स्थित कम्युनिटी सेंटर मैदान में आयोजित किया गया

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल टीम (महिला व पुरुष) का सलेक्शन ट्रायल रविवार को धातकीडीह स्थित कम्युनिटी सेंटर मैदान में आयोजित किया गया. इसमें पूरे जिले से कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें 56 पुरुष व 24 महिला खिलाड़ी शामिल है. ट्रायल के आधार पर 20 महिला व 20 पुरुष खिलाड़ी कंडिशनिंग और ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनित किये गये हैं. इसके बाद 12-12 खिलाड़ियों का अंतिम चयन पूर्वी सिंहभूम टीम के लिए होगा. चयनित टीम 22 नवंबर से जमशेदपुर में आयोजित होने वाली 24वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शिरकत करेगी. सलेक्शन ट्रायल के दौरान कोच शहजाद खान, मो वसीम, मो निजाम, जय कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. उक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रदीप मुखर्जी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Jamshedpur Hindi News : यहां जमशेदपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >