East singhbhum district chess association felicitated arbiters: जिला शतरंज संघ ने इंटरनेशनल ऑर्बिटर को किया सम्मानित

जिला शतरंज एसोसिएशन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर को सम्मानित किया

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर अंबरीश जोशी, दीपक कुमार नरेंद्र, पूर्णिमा उपलविका, अगम आदित्य, कंचना चौधरी, फिडे ऑर्बिटर अदिति श्रीवास्तव, राकेश कुमार को सम्मानित किया गया. मौके पर टाटा स्टील खेल प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, टाटा स्टील खेल विभाग के हेड कैप्टन मनीष कुमार, जिला शतरंज संघ के सचिव एनके तिवारी ने सभी ऑर्बिटरों को बारी-बारी से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर जयंत कुमार भुइंया, चंदन कुमार प्रसाद, विशाल कुमार मिंज, पूर्वी घोष, अनुप कुमार सिंह, अमन चौबे, अनिरुद्ध साहू मौजूद थे. उक्त सभी ऑर्बिटर शहर में आयोजित जूनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में अपना योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >