डॉ बी साहा ने लिया सदर अस्पताल उपाधीक्षक पद का पदभार

खासमहल स्थित सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का पदभार सोमवार को डॉक्टर बी साहा ने संभाला. उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ विष्णु देव प्रसाद साह से प्रभार लिया. उन्होंने कहा कि मंगलवार को सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों की बैठक बुलायी है.

जमशेदपुर :

खासमहल स्थित सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का पदभार सोमवार को डॉक्टर बी साहा ने संभाला. उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ विष्णु देव प्रसाद साह से प्रभार लिया. उन्होंने कहा कि मंगलवार को सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों की बैठक बुलायी है. जिसमें अस्पताल के बारे में जानकारी लेने के साथ ही समस्याओं का निदान कैसे किया जायेगा, उस पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखने हुए कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. सभी कर्मचारी समय पर अस्पताल आयें, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. इस दौरान डॉ विमलेश कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर निशांत कुमार, रवींद्र नाथ ठाकुर सहित अस्पताल के कई डॉक्टर, कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >