Potka News: डोरकासाई फुटबॉल टूर्नामेंट: एजे जमशेदपुर ने जीता खिताब, विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

डोरकासाई में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में एजे जमशेदपुर ने जीत हासिल की। विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

नरवा,पूर्वी सिंहभूम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाथीबिंधा पंचायत के डोरकासाई गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण पहुंचे.

एजे जमशेदपुर ने जीता खिताब

प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में 'एजे जमशेदपुर' की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. वहीं, 'भोले-भोले बम' की टीम उपविजेता रही. तीसरे स्थान पर 'रोहन ब्रदर्स' और चौथे स्थान पर 'जीकेएसएससी संकोसाई' की टीम रही.

ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं: विधायक संजीव सरदार

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पोटका विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और अवसर देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है.

प्रमुख लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिप सदस्य चंद्रावती महतो, झामुमो नेता सुधीर सोरेन, चक्रधर महतो, भूपति महतो, हितेश भकत, मुखिया कृष्ण मुंडा, अशोक महतो, आशीष महतो, समीर दास और बलराम भकत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नागेश भकत, अम्बुज महतो, नीतीश भकत, मनोज महतो, सरत महतो, सूरज महतो, रघुनाथ मुर्मू और आशीष महतो की सराहनीय भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >