डोरंडा पुलिस ने विधायक सरयू राय को नोटिस भेज मांगा मोबाइल

कोविड प्रोत्साहन राशि के संबंध में डोरंडा थाना में दर्ज है मामला

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला के मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की भूमिका की जांच मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले के डोरंडा थाना के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी ने विधायक सरयू राय को नोटिस भेज कर उनका मोबाइल जमा कराने को कहा है, ताकि वे इसकी जांच कर सकें.इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक सरयू राय ने बताया कि उनके द्वारा की गयी मांग के संबंध में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोरंडा थाना कांड संख्या-105/2022 के अनुसंधान के संदर्भ में अनुसंधानकर्ता ने उनके द्वारा मार्च-अप्रैल-2022 में उपयोग में लाये गये मोबाइल सेट को उपलब्ध कराने के बारे में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-91 के अधीन नोटिस जारी की है.

अनुसंधानकर्ता मेरे मोबाइल सेट से क्या जानकारी हासिल करना चाहते हैं : सरयू राय

इसके जवाब में विधायक सरयू राय ने अनुसंधानकर्ता से यह जानकारी मांगी है कि वे उनके मोबाइल सेट को प्राप्त कर क्या जानकारी हासिल करना चाहते हैं. उनके तत्कालीन मोबाइल सेट से इस कांड के अनुसंधान में उन्हें क्या मदद मिलेगी. श्री राय ने कहा कि अनुसंधानकर्ता द्वारा उन्हें दी गयी नोटिस अस्पष्ट है और अनुसंधानकर्ता को इसे स्पष्ट करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >