मंदिर से की थी दानपेटी की चोरी, नहीं निकाला एक भी रुपये, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में नंदी मंदिर से दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है. चोर दानपेटी ले तो गया, लेकिन वेल्डिंग के कारण एक भी रुपया नहीं निकाल सका. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दानपेटी बरामद कर ली है.

जमशेदपुर : कदमा थानांतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित नंदी मंदिर से दान पेटी की चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन साव के रूप में हुई है. वह कदमा का ही रहने वाला है. पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी हुई दानपेटी भी बरामद कर ली है. उक्त जानकारी कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी.

मंदिर के पुजारी ने किया था केस

सोमवार को कदमा थाना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को अमन ने मंदिर का ताला तोड़ कर दानपेटी की चोरी की थी. इसके बाद नंदी मंदिर के पुजारी की ओर से कदमा थाना में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया था.केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को कदमा से ही गिरफ्तार कर लिया.

वेल्डिंग के कारण दानपेटी को नहीं तोड़ सका था चोर

पुलिस ने चोर से दानपेटी बरामद कर ली. थाना प्रभारी ने बताया - दानपेटी चारों ओर से वेलडिंग होने के कारण उसे चोर ने तोड़ा नहीं था. इस कारण दानपेटी से एक भी रुपये की चोरी नहीं हुई. गिरफ्तार आरोपी अमन साव पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >