Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा के आसपास कुत्तों ने कई लोगों को काटा

Jamshedpur News : साकची गुरुद्वारा के आसपास आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. रविवार की रात व सोमवार की सुबह तक कुत्तों ने बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया.

Jamshedpur News :

साकची गुरुद्वारा के आसपास आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. रविवार की रात व सोमवार की सुबह तक कुत्तों ने बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया. उनलोगों ने एमजीएम में जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लिया. इसको लेकर गुरुद्वारा के पास रहने वाली नूतन ने बताया कि वह घर थी, उसी दौरान कुत्ता घुस आया, जब उसे भगाने गयी, तो उन्हें काट लिया.

वहीं जोगिंदर सिंह ने बताया कि कुत्ता उनकी बकरी को काट रहा था, भगाने गया, तो उसे भी काट लिया. वहीं सोमवार की सुबह सपना देवी अपनी बेटी को स्कूल लेकर जा रही थी. रास्ते में कुत्ते ने उसे काट लिया. इतना ही नहीं रोड के किनारे एक व्यक्ति को भी कुत्ते ने काट लिया. उसके बाद बस्ती के लोग इसकी शिकायत करने के लिए जेएनएसी कार्यालय जा रहे थे, उस दौरान कुत्तों ने उनलोगों को भी दौड़ाया. लोगों ने शिकायत कर जेएनएसी से कुत्तों को पकड़ने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >