समय पर अस्पताल आयें डॉक्टर-कर्मी : सीएस

सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल के सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. अस्पताल को कैसे चलाया जाये, जिससे यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसपर चर्चा की गयी.

जमशेदपुर :

सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने शुक्रवार को सदर अस्पताल के सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. अस्पताल को कैसे चलाया जाये, जिससे यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसपर चर्चा की गयी. उन्होंने अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों को समय पर अस्पताल आने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों का सही से इलाज हो सके. सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बारे में विभाग को सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >