Jamshedpur news. एमजीएम अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों के बीच भोजन का हुआ वितरण

अस्पताल प्रशासन से रोटी बैंक के लिए एक स्थायी शेड उपलब्ध कराने की मांग

Jamshedpur news.

मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है, रोटी बैंक ने मानव सेवा के क्षेत्र में मिशाल कायम की है. उक्त बातें जुबिली पार्क मॉर्निंग वॉकर्स वीमेंस ग्रुप की चेयरपर्सन प्रेमलता अग्रवाल ने एमजीएम अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण के दौरान कही. ग्रुप की बहनों ने रोटी बैंक के सहयोग से एमजीएम परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं छाछ का वितरण किया. ग्रुप की बहनों ने बताया कि उनकी टीम हर माह के अंतिम रविवार को रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा के सहयोग से एमजीएम अस्पताल के गरीब जरूरत मंद मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण करते हैं. उन्होंने अस्पताल प्रशासन से रोटी बैंक के लिए एक स्थायी शेड उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वर्षा में भोजन वितरण में परेशानी ना हो. इस कार्यक्रम के दौरान प्रेमलता अग्रवाल के साथ निरंजन अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शारदा रींगसीया, सरोज भालोटिया, मधु शर्मा, आयुष, आशा, ललिता चौधरी, मंजू कावटीया, संतोष अग्रवाल, अनीता छापोलिया, सुनीता रींगसीया एवं विनिता सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >