बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर वोटर कार्डों का करें वितरण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ बैठक कर वोटर कार्ड वितरण कार्य की समीक्षा की. डीडीसी मनीष कुमार, एआरओ व डीपीआरओ बैठक में उपस्थित रहे.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल डिपार्टमेंट के साथ की बैठक

22 जनवरी से 14 मई तक 65 हजार वोटर कार्ड डाक पोस्ट से मतदाताओं तक पहुंचाये गये

353 वोटर कार्ड मतदाताओं के मृत, पलायन या अन्य कारणों से डिलीवर नहीं हो पाये

जमशेदपुर :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ बैठक कर वोटर कार्ड वितरण कार्य की समीक्षा की. डीडीसी मनीष कुमार, एआरओ व डीपीआरओ बैठक में उपस्थित रहे. उन्होंने डाक कर्मियों को वोटर कार्ड वितरण के लिए उपलब्ध कराये गये सभी वोटर कार्ड का वितरण बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वोटर कार्ड वितरण की समीक्षा में पाया गया कि 22 जनवरी से 14 मई तक 65 हजार वोटर कार्ड डाक पोस्ट से मतदाताओं तक पहुंचाये गये हैं. 353 कार्ड मतदाताओं के मृत, पलायन या अन्य कारणों से डिलीवर नहीं हो पाये. इसके अलावे अन्य कारणों से डिलीवर नहीं हो पाये वोटर कार्ड की सूची उचित कारण सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >