गोलमुरी जॉगर्स पार्क में काली पूजा के महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु,

गोलमुरी के जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित मां काली पूजा महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसमें राजनीतिक और सामाजिक एकता की तस्वीर देखने को मिली .

आस्था के बहाने दिखी राजनीतिक एकता का झलक

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोलमुरी के जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित मां काली पूजा महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसमें राजनीतिक और सामाजिक एकता की तस्वीर देखने को मिली . शनिवार को आयोजित इस महाप्रसाद में करीब 3000 श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया. इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेता और विधान सभा के प्रत्याशी एक साथ नजर आये.

इस कार्यक्रम में ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, चंद्रशेखर मिश्रा, अमरप्रीत सिंह काले, शिवशंकर सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, शंकर राव, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, डीएसपी मनोज ठाकुर, सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाब रब्बानी, कन्हैया सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष कुमार सिंह, जुगुन पांडेय, महेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, चिंटू सिंह समेत कई सामाजिक संगठनों के सदस्यएवं हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. पूजा समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने कहा कि महाप्रसाद का आयोजन एक मिसाल है कि समाज में आस्था का प्रभाव राजनीति से ऊपर है. इस आयोजन ने विभिन्न दलों के नेताओं को एकजुट किया और समाज में सामुदायिक सहयोग व एकता का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >