Jamshedpur News : लुआबासा में देसुआ आदिवासी कुड़मी समाज ने किया पौधरोपण

Jamshedpur News : देसुआ आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के लुआबासा गांव के पूजा स्थल प्रांगण में बुधवार को पौधरोपण किया गया.

Jamshedpur News :

देसुआ आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के लुआबासा गांव के पूजा स्थल प्रांगण में बुधवार को पौधरोपण किया गया. समाज के सदस्य संजय महतो टिडुआर की अगुवाई में साल और महुआ के 11 पौधे लगाये गये.

मौके पर देसुआ आदिवासी कुड़मी समाज के झारखंड प्रदेश संयोजक प्रकाश महतो ने कहा कि कुड़मी समाज प्रकृति का पूजक है. वन पर्यावरण से समाज का अटूट रिश्ता है. इसलिए समाज हमेशा पेड़-पौधों को संरक्षित करने का पक्षधर है. उन्होंने समाज के लोगों से अपने-अपने गांव में आवश्यक रूप से पौधरोपण करने की अपील की. इस अवसर पर संजय महतो टिडुआर, नेपाल महतो, मित्र महतो, सूरज महतो, दीपू महतो, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >