Jamshedpur new. उपाधीक्षक ने अस्पताल परिसर में बन रही नयी बिल्डिंग का किया निरीक्षण

अस्पताल परिसर में बने पीजी बिल्डिंग को भी देखा

अस्पताल परिसर में बने पीजी बिल्डिंग को भी देखा

Jamshedpur new.

एमजीएम अस्पताल में चल रही इमरजेंसी को शिफ्ट करने की हर संभव संभावना की तलाश शुरू हो गयी है. इसे लेकर मंगलवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने अस्पताल परिसर में बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया. इसमें डी ब्लॉक के नीचे तल्ले का निरीक्षण किया. इसके साथ ही अस्पताल परिसर में बने पीजी बिल्डिंग को भी देखा गया. इसमें बच्चों की इमरजेंसी को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के साथ ही उस जगह पर मेडिकल इमरजेंसी खोलने की योजना बनायी जा रही है. इसके साथ ही हर विभाग के लिए अलग-अलग उसके वार्ड में ही इमरजेंसी वार्ड खोलने पर विचार किया जा रहा है. इसे लेकर अस्पताल के अधीक्षक ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी. इस पर अपने-अपने विभाग में किस तरह इमरजेंसी खोली जा सकती है, उसमें क्या दिक्कत हो सकती है, उसके बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया, ताकि उसे दूर करते हुए इमरजेंसी को खोला जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >