jamshedpur news : भीषण गर्मी में जान-माल के बचाव के साथ पानी-बिजली पर प्रशासन का फोकस

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में डीसी राजीव रंजन ने बतायीं प्राथमिकताएं

jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम के नये डीसी राजीव रंजन ने जिले में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है. उन्होंने गुरुवार को प्रभात खबर से विशेष बातचीत में बताया कि लू और तेज तापमान से बच्चों व बुजुर्गों के जान-माल की रक्षा, पेयजल की उपलब्धता और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन का मुख्य फोकस रहेगा. वर्तमान में देखा जा रहा है कि सुबह से गर्म हवाएं चल रही हैं. दोपहर में तापमान चरम में पहुंच जा रहा है. लू को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर स्कूल-कॉलेज अस्थायी रूप से बंद करने पर भी विचार किया जा सकता है. प्रशासन फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है. जिले में अधूरी पड़ी योजनाओं के सवाल पर उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकताओं वाले सभी कामों-आदेशों को धरातल पर बेहतर तरीके से कार्यान्वयन किया जायेगा. इसके लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक करेंगे. एक-एक काम का लक्ष्य और उसे पूरा करने में आने वाली दिक्कतों की जानकारी लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >