Jamshedpur News : सुशीला ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप की घेराबंदी कर किया प्रदर्शन, जानिये क्या है मामला

सुंदरनगर स्थित नीलडुंगरी में सुशीला ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप लीज विवाद में फंसा हुआ है. जमीन मालिक का कहना है कि पेट्रोल पंप की जमीन पांच साल के लिए लीज पर दी गयी थी, जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है.

Jamshedpur News :

सुंदरनगर स्थित नीलडुंगरी में सुशीला ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप लीज विवाद में फंसा हुआ है. जमीन मालिक का कहना है कि पेट्रोल पंप की जमीन पांच साल के लिए लीज पर दी गयी थी, जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है. वे अब अपनी जमीन वापस लेकर नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं. सोमवार को जमीन मालिक द्वारा की गयी घेराबंदी को पुलिस ने हटा दिया था, लेकिन बाद में फिर से बांस-बल्लियों से पंप के सामने घेराबंदी कर दी गयी.

पंप संचालक सुनाराम सोरेन ने स्वीकार किया कि जमीन मालिक की संपत्ति है, लेकिन उनका कहना है कि पंप से जुड़ी कागजी कार्रवाई और आर्थिक विषयों पर बातचीत आवश्यक है. उन्होंने इसे पारिवारिक विवाद बताया और आपसी संवाद से समाधान की आवश्यकता बतायी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस पारिवारिक मुद्दे को तूल देकर निजी स्वार्थ साधने की कोशिश कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >