Jamshedpur news.
झारखंड मूलवासी अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर से मुलाकात कर टाटा कंपनी के लीज नवीकरण कमेटी में विस्थापितों को शामिल करने की मांग की. मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि उद्योग, समाज सेवा, खेल, कला और संस्कृति के लिए कॉलम रखा गया है, लेकिन विस्थापितों को इसमें स्थान नहीं दिया गया है. उन्होंने लीज नवीकरण कमेटी को पहले भंग करने और विस्थापितों को भी इसमें शामिल करने की मांग की. इसके अलावा मंच ने भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ को कमेटी में शामिल करने की अपील की, ताकि यह निर्णय राजनीतिक दृष्टिकोण से भी प्रभावी हो सके. मंच ने इससे पहले राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को रखा था. मंच ने यह भी मांग की कि नगर विकास झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को रद्द किया जाये और विस्थापितों को उनका अधिकार मिले. इस प्रतिनिधिमंडल में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, प्रह्लाद गोप, उत्तम गौड़ और सुनील हेंब्रम शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
