Jamshedpur news. आसनबनी पीएचसी में प्रसव सेवा शुरू

प्रसव जैसी महत्वपूर्ण सेवा ग्रामीण क्षेत्र में और प्रभावी बनाये जायेंगे

Jamshedpur news.

पोटका प्रखंड के अंतर्गत आसनबनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से प्रसव सेवाएं की शुरूआत की गयी. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है. आसनबनी पीएचसी में शनिवार को पहली बार सुरक्षित प्रसव कराया गया. इसमें बच्ची का जन्म हुआ. वहां जच्चा व बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर गांव, हर महिला को अपने नजदीक में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले. प्रसव जैसी महत्वपूर्ण सेवा ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध कराना काफी महत्वपूर्ण था, इसे और प्रभावी बनाने की दिशा में भी पहल किये जायेगें. वहीं सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि आसनबनी पीएचसी सुरक्षित प्रसव के लिए तैयार है. प्रशिक्षित स्टाफ, आवश्यक दवाएं एवं उपकरण उपलब्ध हैं. इससे आस-पास के गांवों की महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >