Deepak and Sachin national arbiter : आदित्यपुर के दीपक व रांची के सचिन बने सीनियर नेशनल ऑर्बिटर

जमशेदपुर. आदित्यपुर के दीपक कुमार और रांची के सचिन आनंद सीनियर नेशनल ऑर्बिटर बन गये है.

जमशेदपुर. आदित्यपुर के दीपक कुमार और रांची के सचिन आनंद सीनियर नेशनल ऑर्बिटर बन गये है. रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में 21-22 फरवरी को सीनियर नेशनल ऑर्बिटर सेमीनार सह परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में देश भर से लगभग 35 ऑर्बिटर शामिल हुए. इसमें झारखंड के दोनों ऑर्बिटर उत्तीर्ण हुए. रांची के सचिन आनंद को ग्रेड ए मिला. वहीं, दीपक कुमार झा ने ग्रेड बी हासिल किया. इस परीक्षा में ग्रेड ए व ग्रेड बी हासिल करने वाले ऑर्बिटर अब सीनियर नेशनल स्तर के टूर्नामेंट में अपना योगदान देंगे. दोनों ऑर्बिटर को शतरंज महासंघ द्वारा सीनियर नेशनल आर्बिटर (एसएनए) का खिताब प्रदान किया जाएगा. दीपक कुमार झा सरायकेला खरसावां जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित कई प्रतियोगिता में अपना योगदान दे चुके हैं. वहीं, सचिन एक सक्रिय खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छे प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके है. दोनों ऑर्बिटर को सरायकेला खरसावां जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार, अंतरराष्ट्रीय ऑर्बिटर विशाल मिंज तथा फिडे ऑर्बिटर विक्रम कुमार ने बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >