भिलाई पहाड़ी : सड़क हादसे में पिकअप वैन के खलासी की मौत

सड़क हादसा में पिकअपवैन खलासी की मौत

जमशेदपुर.

एमजीएम थाना के भिलाई पहाड़ी में शुक्रवार को तड़के मुर्गा से लदे पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पिकअप वैन का खलासी धालभूमगढ़ निवासी शमीम मल्लिक की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >