Jamshedpur News : सिदगोड़ा : ट्रेलर के एंगल में रस्सी से लटका मिला युवक का शव

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ब्लू स्कोप कंपनी के पास पार्किंग में खड़ी एक ट्रेलर के एंगल में रस्सी के सहारे लटका एक युवक का शव गुरुवार की रात मिला.

दरभंगा से कुछ दिन पहले ही पिता के साथ आया था काम करने

Jamshedpur News :

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ब्लू स्कोप कंपनी के पास पार्किंग में खड़ी एक ट्रेलर के एंगल में रस्सी के सहारे लटका एक युवक का शव गुरुवार की रात मिला. मृतक मो. निसार मानगो आजादबस्ती रोड नंबर-9 का रहने वाला है. मृतक के पिता मो. साबिर ट्रेलर चालक है. फंदे से लटका बेटा का शव मिलने पर मो. साबिर का रो- रो कर बुरा हाल था. मो. साबिर के अनुसार बेटा मो. निसार दरभंगा में रहता था. कुछ दिन पहले ही मेरे पास आया था. वह साथ में काम करता था.

गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद बेटा ट्रेलर के केबिन में सोने की बात कहकर चला गया. जबकि मैं रेस्ट रुम में सो गया. शाम में तेज हवा आने पर मैं निकला तो बेटा को केबिन में नहीं पाया. जिसके बाद हमने कई जगह पर उसकी तलाश की. लेकिन वह कहीं नहीं मिला. फोन करने पर उसने फोन भी रिसीव नहीं किया. रात में जब पार्किंग के किनारे पेशाब करने गया तो बेटा के शव पर नजर पड़ी. मो साबिर के अनुसार बेटे ने आत्महत्या क्यों की, पता नहीं. उसने कभी किसी परेशानी के बारे में कभी नहीं बताया था. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >