गरूड़बासा जंगल में मिला हुरलुंग के अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

बिरसानगर थाना क्षेत्र के गरूड़बासा जंगल से पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी और उसमें कीड़े लग चुके थे

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के गरूड़बासा जंगल से पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी और उसमें कीड़े लग चुके थे. जेब से मिली डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर से मरने वाले की पहचान हुरलुंग निवासी विजय महतो (45) के रूप में की गयी. उसकी शिनाख्त उसके पुत्र प्रभात महतो व परिजनों ने की. परिजनों के अनुसार विजय रविवार घर से निकला था. वह अधिक शराब पीता था और कभी-कभी दो-चार दिनों तक घर नहीं लौटता था.

इसलिए उन लोगों ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करायी. विजय का शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में झाड़ियों के बीच मिला है. उसके चेहरे पर कपड़ा बांधा था. पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गयी है. हालांकि परिवार के लोगों ने किसी से लड़ाई या दुश्मनी से इनकार किया है. बिरसानगर थाना प्रभारी राफेल मुर्मू ने बताया कि जेब से मिली डायरी से हुरलुंग गांव के निवासी विजय महतो की पहचान की गयी है. पुलिस परिजनों की शिकायत और हर बिंदु पर जांच करेगी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >