Jamshedpur News : जन शिकायत निवारण दिवस में डीसी ने सुनीं 70 से अधिक शिकायतें

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आये नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं.

शिक्षा ऋण से लेकर पेंशन और जमीन विवाद तक, डीसी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश Jamshedpur News : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आये नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान कुल 70 से अधिक नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. शिकायतों में शिक्षा के लिए ऋण की आवश्यकता, खेल कोटा से चौकीदार पद पर नियुक्ति, भूमि अतिक्रमण, आपसी विवाद, बीपीएल सूची में नामांकन, आदर्श सोसाइटी चुनाव संबंधी मुद्दे, जमीन विवाद, पेंशन और पारिवारिक विवाद जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं. उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निष्पादन के निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामले की समयबद्ध और न्यायसंगत जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके. उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. डीसी ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस, प्रशासन और आम नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद का प्रभावी माध्यम है. इसके जरिए प्रशासन न केवल लोगों की समस्याएं सुनता है, बल्कि समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >