Dbms chess: देवांश सिन्हा व कार्तिक बी ने जीता खिताब

जमशेदपुर के डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में देवांश सिन्हा और कार्तिक बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.

जमशेदपुर: डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सीनियर वर्ग में देवांश सिन्हा चैंपियन बने, जबकि लक्ष्य उपविजेता और आत्मन तीसरे स्थान पर रहे. वहीं राज सिंह व उदय रेड्डी क्रमशः चौथे व पांचवें स्थान पर रहे.

जूनियर वर्ग में कार्तिक बी ने खिताब अपने नाम किया. रौनक कुंडू दूसरे, समृद्ध अग्रवाल तीसरे, गौतम कुमार चौथे व अवनी बंसल पांचवें स्थान पर रहे. प्रतियोगिता के दौरान उप-प्राचार्या सुपर्णा राय, एस. सरनीन, सुप्रभा पंडा व अन्य लोग मौजूद थे. इस आयोजन के सफल संचालन में अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद, शुभांगी वर्मा, चिरंजी लाल, अनूप कुमार सिंह तथा पायल गांधी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >