Dav bistupur participate in national level tournament : राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में डीए‍वी बिष्टुपुर की 79 सदस्यीय टीम लेगी हिस्सा

जमशेदपुर. डीए‍वी की राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली एनसीआर में 22-24 नवंबर तक किया जोयगा.

जमशेदपुर. डीएवी की राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली एनसीआर में 22-24 नवंबर तक किया जोयगा. इस प्रतियोगिता में डीएवी बिष्टुपुर की कुल 79 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी. इसमें 33 बालक, 36 बालिका खिलाड़ियों के अलावा 5 खेल शिक्षक, पांच अन्य शिक्षक हिस्सा लेंगे. डीएवी बिष्टुपुर की टीम रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी. खेल शिक्षक निकुंज किशोर, अरविंद शर्मा, डी गौतम, सुनैना नाग व विशाखा, नवीन पांडा, दीप रंजन, सुजाता, स्नेहलता कर व सृजा बोस इस टीम के साथ दिल्ली जा रही हैं. ये सभी शिक्षक खेल को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे. पूरे प्रतियोगिता में कुल 31 अलग-अलग तरह के खेलों का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >