जुस्को स्कूल को हराकर डीएवी बिष्टुपुर फाइनल में

जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सोमवार को टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के सेमीफाइनल मैच में डीएवी की टीम ने जुस्को स्कूल साउथ पार्क को 39 रनों से शिकस्त दी. डीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 96 रन बनाये. श्रीयांश राज ने 48 रनों का योगदान दिया. जुस्को स्कूल के कृष्णा भारद्वाज और मनुरी विजय ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जुस्को स्कूल की टीम 15 ओवर में नौ विकेट पर 57 रन ही बना सकी. आयुष कुमार ने डीएवी की ओर से किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये. श्रीयांश प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >