इंटर स्कूल टेबल टेनिस में डीएवी और जेएच तारापोर चैंपियन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शनिवार को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शनिवार को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए. बालक वर्ग के फाइनल में डीएवी की टीम ने केपीएस को 3-0 से मात. वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में जेएच तारापोर की टीम ने जुस्को स्कूल कदमा ए को हराया. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन टाटा स्टील खेल विभाग की हेड विभूति अडेसरा और पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के संरक्षक ओपी मिश्रा ने किया. मौके यूके चटर्जी व अन्य लोग मौजूद थे. 19 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के कुल 115 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 68 बालक व 47 बालिकाएं शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >