दलमा टाइगर ने पंडित रघुनाथ मेमो फाउंडेशन को 2-1 से हराया

जमशेदपुर. दलमा टाइगर की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन को 2-1 से मात दी.

जमशेदपुर. दलमा टाइगर की टीम ने सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन को 2-1 से मात दी. दलमा टाइगर की ओर से संजय मांझी (17वें मिनट) और रूपेश सोरन (90वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. पंडित रघुनाथ मेमो क्लब के लिए विश्वजीतनाथ मुर्मू (51वें) ने एक गोल किया. वहीं, गोपाल मैदान में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब और न्यू ब्वॉयज क्लब के बीच खेला गया सुपर लीग का मैच 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. 42वें मिनट में सुखरा सरदार ने गोल करते हुए न्यू ब्वॉयज क्लब को पहली बढ़त दिलायी. 45वें मिनट में राहुल हेंब्रम ने गोल दागकर जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब को मैच में बराबरी दिला दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >