साकची : बिना रुपये का सामान देने से मना करने पर दुकानदार पर चाकू से हमला

साकची : बिना रुपये का सामान देने से मना करने पर दुकानदार पर चाकू से हमला

फोटो – 16 साकची चाकूबाजी जमशेदपुर. साकची बाजार में फुटपाथी दुकानदार राज प्रसाद पर नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया. घायल को साकची पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आयी. जहां उसका इलाज किया गया. घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है. दुकानदार राज प्रसाद ले बताया कि वह उलीडीह शंकोशाई का रहने वाला है. वह साकची बाजार में हर रोज फुटपाथ पर मनीहारी व अन्य सामान का दुकान लगाता है. गुरुवार की दोपहर वह दुकान पर था. उसी दौरान नशे में तीन चार युवक आये. सभी नशे में धुत थे. उसमें एक युवक ने उनके दुकान से सामान उठाया और जाने लगा. जब उसने युवक से रुपये की मांग की तो उन लोगों ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया. राजा ने जब उन लोगों को बिना रुपये का सामान लेकर जाने से मना किया तो उनमें से एक युवक ने चाकू से उसके पेट के पास हमला कर दिया. उसके बाद वह मौके पर गिर गया. जिसके बाद नशे में धुत युवक मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद आस पास के दुकानदार फौरन मौके पर पहुंचे और राज की मदद की. इस दौरान साकची पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकानदार राज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >