मानगो : मवेशी चोरी मामले में दो गिरफ्तार

मानगो : मवेशी चोरी मामले में दो गिरफ्तार

जमशेदपुर. मानगो पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में अफसर हुसैन और अफसा परवीन शामिल हैं. दोनों आजादनगर रोड नंबर 6 के रहने वाले हैं. उनके पास से चोरी की मवेशी, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इस संबंध में मवेशी के मालिक ने मानगो थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था. उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए यह कार्रवाई की है. जांच के दौरान पुलिस ने मवेशी को बरामद कर लिया. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >