जुगसलाई : घर के पास खेलने से मना किया तो महिला को पीटा , केस दर्ज

जुगसलाई : घर के पास खेलने से मना किया तो महिला को पिटा , केस दर्ज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर जुगसलाई थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर की रहने वाली निशि परवीन ने पंक्षी मोहल्ला निवासी वाहिद और उसके बेटे तहसीन, तनवीर और तौसिफ के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज कराया है. घटना 16 जून की है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि निशि परवीन के घर के पास वाहिद के बेटे क्रिकेट खेल रहे थे. जिससे निशि परवीन को परेशानी हो रही थी. उसी दौरान निशि ने उन लड़कों को क्रिकेट खेलने से मना किया. इसके बाद वाहिद और उसके बेटे निशि परवीन के घर आकर उसके साथ मारपीट की. इसके बाद निशि ने जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >