कदमा : छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर किया जख्मी

कदमा : महिला से छेड़खानी , विरोध करने पर मारपीट कर किया जख्मी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर कदमा थानांतर्गत राम नगर की रहने वाली एक महिला ने छेड़खानी, धमकी और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है. इस मामले में महिला ने आकाश मिश्रा, विकास मिश्रा, उमेश गोस्वामी, काजल और दीपक गोस्वामी को आरोपी बनाया है. घटना 28 अप्रैल की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने काम से कही जा रही थी. इसी दौरान अभियुक्तों ने मिल कर महिला से छेड़खानी की थी. इनमें से महिला दो लोगों को पहचान रही थी. छेड़खानी का विरोध करने जब महिला के भाई मौके पर पहुंचा तो सभी ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है. इसके बाद महिला ने कदमा थाने में केस दर्ज कराया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >