मानगो पुल पर बिजली के तार में लगी आग, ट्रैफिक पुलिस से सहयोग से बुझायी गयी

मानगो पूल में बिजली के तार में लगी आग, बुझा

फोटो- 18 मानगो आग जमशेदपुर. मानगो पुल के पास शनिवार को दिन के दो बजे के करीब आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी मिलने पर मानगो यातायात पुलिस का जवान पहुंचा और बालू और मिट्टी से आग बुझाया. सिपाही के मुताबिक पुल के पास से दो- तीन तरह के तार गुजरते हैं. उसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी. मानगो पुलिस ने अग्निशमन विभाग को भी फोन कर जानकारी दी. लेकिन आग पर काबू पाने के बाद दमकल गाड़ी को आने से मना कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >