सोनी कुमारी बनी प्लेयर ऑफ द मैच

जमशेदपुर. मागनो शंंकोसाई रोड नंबर पांच स्थित राजीव नायर क्रिकेट एकेमडी में सोमवार से बालिकाओं के आयोजित 15 दिवसीय नि:शुल्क ट्रेनिंग कैंप सोमवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. मागनो शंंकोसाई रोड नंबर पांच स्थित राजीव नायर क्रिकेट एकेमडी में सोमवार से बालिकाओं के आयोजित 15 दिवसीय नि:शुल्क ट्रेनिंग कैंप सोमवार को संपन्न हो गया. कैंप अंतिम दिन बालिकाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया. इस में सरोजनी नायडू एकदाश की टीम विजेता और कल्पना चावला एकादश की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली सोनी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. उल्लेखनीय है राजीव नायर क्रिकेट एकेडमी में बालिकाओं को नि:शुल्क रेगुलर ट्रेनिंग की शुरुआत की गयी है. वर्तमान में 17 बालिकायें इसमें ट्रेनिंग हासिल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >