Jamshedpur News : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश आज शहर में
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित हुई.
संगठन में फूकेंगे नयी जान, जिला अध्यक्ष ने की तैयारी बैठक
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित हुई. बैठक में बताया गया कि गुरुवार (12 मार्च) को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जमशेदपुर पहुंचेंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों नेता शाम 6 बजे तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में आयोजित मानगो नगर निगम की नवनियुक्त महापौर सुधा गुप्ता के अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद 13 मार्च को सुबह 11 बजे घाटशिला अनुमंडल के गुड़ाबांदा में प्रखंड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा. यह कार्यक्रम भालकी स्वर्णरेखा पुल के समीप होगा, जिसमें प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. परविंदर सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की. बैठक में रियाजुद्दीन खान, योगेंद्र सिंह यादव, जसवंत सिंह जस्सी, विजय यादव, डॉ. परितोष सिंह, अरुण कुमार सिंह, विश्वजीत जेना, गुरदीप सिंह समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.