Jamshedpur News : कांग्रेस का रांची में संविधान बचाओ रैली आज, जमशेदपुर से भी जायेंगे हजारों कांग्रेसी

Jamshedpur News : झारखंड कांग्रेस के द्वारा मंगलवार को रांची में पुराना विधानसभा भवन के सामने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है.

Jamshedpur News :

झारखंड कांग्रेस के द्वारा मंगलवार को रांची में पुराना विधानसभा भवन के सामने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से भी हजारों कांग्रेसी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में सुबह सात बजे रांची रवाना होंगे. इसको लेकर तैयारी की गयी है. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि 6 मई को रांची पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा में सुबह 10:30 बजे से संविधान बचाओ महारैली का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में होने जा रहा है.

इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद, सांसद राज्यसभा इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई राष्ट्रीय नेता झारखंड की धरती पर पधार रहे हैं, जहां से एक आवाज पूरे देश में जायेगी. श्री तिवारी ने बताया कि पूरे कोल्हान के तीनों जिलों से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता रांची रवाना होंगे. उन्होंने कहा कि मंगलवार को ही शाम 4:30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक रांची स्थित होटल बीएनआर में बुलायी गयी है. जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल व के राजू कई प्रस्ताव पर मुहर लगायेंगे. प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता कार्य समिति की बैठक में आमंत्रित किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >