अखिल भारतीय झारखंड पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन 20 व 21 को करनडीह में

वृहद और बेहतर झारखंड का सपना अब भी अधूरा : गणेश टुडू

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

अखिल भारतीय झारखंड पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन 20 व 21 जुलाई को करनडीह स्थित दिशोम जाहेर कैंपस के गुरु गोमके सभागार होगा. इसमें पार्टी के विभिन्न जिलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. महाधिवेशन में भावी कार्यक्रम को तैयार किया जायेगा. यह जानकारी गुरुवार को अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के नेता गणेश टुडू ने दी. उन्होंने बताया कि वृहद और बेहतर झारखंड का सपना अब भी अधूरा है. आदिवासी व मूलवासियों को केंद्र मानकर अलग राज्य की मांग की गयी थी, लेकिन वे आज भी अपने पहचान को मोहताज हैं. उन्होंने कहा कि राज्य का गठन तो हो गया, लेकिन सत्ता की बागडोर गलत लोगों के हाथों में चला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >