घाटशिला : कार व बाइक में भिड़ंत, दो युवक गंभीर

चाईबासा से नरसिंहगढ़ जा रहे थे दोनों युवक

घाटशिला. धालभूमगढ़ थाना के जयरामडीह के पास रविवार शाम में कार और बाइक में भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक चाईबासा के दीपक मोदक (22) और झीकपानी निवासी राहुल मोदक (21) बाइक से चाईबासा से नरसिंहगढ़ निवासी अपनी बहन के यहां जा रहे थे. इसी दौरान जयरामडीह के पास कार ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. इससे मोटर साइकिल सवार बाइक समेत एनएच 18 पर गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया. यहां डॉ हिनारानी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर देखकर एमजीएम रेफर कर दिया. धालभूमगढ़ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >