जमशेदपुर. चैती छठ पर्व को देखते हुए खरकई नदी तट व बागबेड़ा-बड़ौदा घाट पर सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. टीम ने नदी से कचरों को निकालने के साथ घाट की साफ-सफाई की. इस दौरान लोगों से अपील किया कि वे नदी पास कचरों को नहीं फेंकें. साथ ही साफ-सफाई कार्य में आगे बढ़कर सहयोग करें. इस अवसर पर समर्पण संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना, कुमुद शर्मा, छवि विश्वकर्मा, मनीष शर्मा, पंसस सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, रंजन सिंह, भगवान साह, सुरेश, चंदन सिंह, श्रवण, गौतम, कुंदन, रोहित समेत अन्य मौजूद थे.
समर्पण संस्था ने चलाया सफाई अभियान

समर्पण संस्था ने चलाया सफाई अभियान
Copied link
बागबेड़ा बड़ौदा घाट में समर्पण फाउंडेशन ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग साफ-सफाई अभियान चलाया