Cisce zonal basketball championship : मेजबान लोयोला व केपीएस कदमा बना चैंपियन

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर में आयोजित सीआइएससीइ जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर में आयोजित सीआइएससीइ जोनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट गुरुवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गये. बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में मेजबान लोयोला स्कूल की टीम विजेता बनी. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट उपविजेता व कारमेल की टीम तीसरे स्थान पर रही. अंडर-19 बालक वर्ग में केपीएस कदमा की टीम ने खिताब अपने नाम किया. लोयोला स्कूल बिष्टुपुर उपविजेता व कारमेल की टीम तीसरे स्थान पर रही. बालक वर्ग में 15 व बालिका वर्ग में 06 टीमों ने हिस्सा लिया. मौके पर लोयोला स्कूल के प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडिस बच्चों का मनोबल बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >