यहां जानें किस गेम में सभी वर्गों में विजेता बनी जमशेदपुर की टीम

जमशेदपुर में आयोजित CISCE रीजनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में जमशेदपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी छह वर्गों में खिताब अपने नाम किया.

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल की मेजबानी में सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीआइएससीइ रीजनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मेजबान जमशेदपुर जोन का दबदबा रहा. जमशेदपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के बालक व बालिका सभी छह वर्गों के खिताब अपने नाम किये. अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में जमशेदपुर ने रांची को हराकर खिताब जीता. अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में जमशेदपुर विजेता और रांची उपविजेता बना. अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में जमशेदपुर ने फाइनल में रांची को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान

इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में बिहार-झारखंड के विभिन्न जोन से 257 खिलाड़ी शामिल हुए. प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रॉबर्ट बोसन का सम्मान हुआ. मौके पर लोयोला स्कूल के रेक्टर फादर माइकल टी राज, प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडिस, सीआइएससीइ जोनल स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर प्रीति सिन्हा, झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव खुर्शीद खान और राष्ट्रीय खिलाड़ी सैयद अजहर हुसैन उर्फ टीपू उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >