सारंडा में गत 22-23 जनवरी को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुआ था मुठभेड़
एक करोड़ के इनामी अनल समेत 17 नक्सली मारे गये थे
Jamshedpur News :
पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली भाकपा माओवादी के सीसीएम अनल उर्फ पतिराम मांझी समेत 17 नक्सलियों को मारे जाने के मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है. सीआईडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मालूम हो कि गत 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया था. जिसमें एक करोड़ के इनामी अनल समेत 25 लाख के इनामी अनमोल उर्फ सुषांत, 15 लाख रुपये का इनामी अमित मुंडा समेत अन्य मारे गये थे. मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने चार एके 47, चार इंसास रायफल, तीन एसएलआर समेत भारी मात्रा में गोली व अन्य दस्तावेज को जब्त किया गया था. जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग से पुलिस को सूचना मिली थी कि सारंडा के जंगल में भाकपा (माओवादी) के टॉप नक्सली मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ लंबे समय से कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान
क्रम नक्सली का नाम पद / कैडर घोषित इनाम
1 अनिल उर्फ पतिराम मांझी सीसीएम ₹1 करोड़ (झारखंड), ₹1.20 करोड़ (ओडिशा), ₹15 लाख(एनआईए)2 अनमोल उर्फ सुषांत बीजेएसएसी ₹25 लाख (झारखंड), ₹65 लाख (ओडिशा)3 अमित मुंडा आरसीएम ₹15 लाख (झारखंड), ₹43 लाख (ओडिशा), ₹4 लाख (एनआइए)4 पिंटू लोहरा एसजेडसी ₹5 लाख5 लालजीत उर्फ लालू एसजेडसी ₹5 लाख
6 समीर सोरेन एसजेडसी ₹5 लाख7 राका उर्फ पावेल एसजेडसी ₹32 लाख (ओडिशा)8 राजेश मुंडा एसीएम —9 बुलबुल अलदा एसीएम —
10 बबिता एसीएम —11 पूर्णिमा एसीएम —12 सुरजमुनी कैडर ₹1 लाख13 जोंगा कैडर —
14 सोमबारी पूर्ति कैडर —15 सोमा होनहागा कैडर —16 मुक्ति होनहागा कैडर —17 सरिता कैडर —
