Church school camp :चर्च स्कूल, बेल्डीह में समर कैंप शुरू

जमशेदपुर. चर्च स्कूल, बेल्डीह में शनिवार के एक महीने का समर कैंप शुरू हुआ. कैंप का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या ईस्टर मोहंती ने किया

जमशेदपुर. चर्च स्कूल, बेल्डीह में शनिवार के एक महीने का समर कैंप शुरू हुआ. कैंप का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या ईस्टर मोहंती ने किया. कैंप में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, चेस, क्रिकेट, कराटे, कबड्डी, खोखो, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल सहित कुल 12 खेलों का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जायेगा. कैंप में लगभग 250 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. 12 जून तक चलने वाले इस कैंप का आयोजन चर्च स्कूल के खेल विभाग के एचओडी अशफाक अहमद की निगरानी में की जा रही है. स्कूल के सचिव अविनाश कुमार दास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में प्रशिक्षित कोच बच्चों को ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >