बच्चों का विवाद बना हिंसक, मारपीट के बीच चाकू चलने से अफरा-तफरी

जमशेदपुर के बिरसानगर में बच्चों के बीच का मामूली विवाद हिंसक हो गया, जिसमें चाकूबाजी तक बात पहुंच गई. युवकों के स्कूल परिसर में घुसने से हड़कंप मच गया, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

संवाददाता, जमशेदपुर

बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में ऐसा बढ़ा कि स्कूल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल गया. मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया. घटना मंगलवार दोपहर बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के पास की है. जानकारी के अनुसार, कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों के छात्र आपस में भिड़ गए. बच्चों के इस विवाद ने तब गंभीर रूप ले लिया, जब दोनों पक्षों ने अपने समर्थन में बाहर से युवकों को बुला लिया.

स्कूल के अंदर घुस मचाया हड़कंप

मारपीट के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की. इसी दौरान कुछ युवक मारपीट करते हुए स्कूल परिसर के अंदर घुस आए, जिससे स्कूल में भी हड़कंप मच गया. घटना के दौरान स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए मारपीट में शामिल कुछ युवकों को पकड़ लिया, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने चाकू किया जब्त

सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि मारपीट में शामिल सभी लोग नाबालिग हैं.बच्चों के बीच शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना ने यह भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि छात्रों के विवाद में बाहरी नाबालिग आखिर इतनी आसानी से कैसे शामिल हो गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्‍थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >